Movie prime

शादी का वादा कर दुष्कर्म का आरोप, मंडुआडीह पुलिस ने आरोपी को बरेका से पकड़ा, भागने की फिराक में था

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। मंडुआडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार देर रात बरेका (बीएलडब्ल्यू) आवासीय परिसर से दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, लहरतारा निवासी महिला की तहरीर पर 24 जुलाई को किशन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 352, 351(3) और 69 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रवीण सचान कर रहे थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन कुमार (30 वर्ष), निवासी लहरतारा को 25 जुलाई की रात करीब 12:25 बजे बरेका आवासीय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती से मित्रता और आपसी सहमति से संबंध होने की बात कही। पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी वाराणसी छोड़कर जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, उपनिरीक्षक विवेक यादव, फैंटम-48 के कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी और कांस्टेबल संदीप शाह शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।