Movie prime

Acid Attack : सनकी आशिक ने शादी से पहले युवती पर फेंका तेजाब, बैंक से लौटते वक्त किया हमला

 
Acid Attack : सनकी आशिक ने शादी से पहले युवती पर फेंका तेजाब, बैंक से लौटते वक्त किया हमला
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Mau News : मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र स्थित कटिहारी गांव में को उस समय सनसनी फैल गई जब शादी की तैयारियों में जुटी एक 25 वर्षीय युवती पर दो नकाबपोश बाइक सवारों ने दिनदहाड़े तेजाब (Acid Attack) फेंक दिया। घटना ने न सिर्फ पूरे गांव को दहशत में डाल दिया, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

Acid Attack : 60 प्रतिशत झुलसी, हालत गंभीर

तेजाब हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़राव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में आजमगढ़ के ग्लोबल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवती का चेहरा, कंधा, गला और ऊपरी शरीर बुरी तरह से झुलस चुका है। प्राथमिक इलाज कर रहे डॉक्टर संजय वर्मा, फार्मासिस्ट योगेंद्र और बीपीएम संजीव तिवारी ने तत्काल रेफर की अनुशंसा की।

बैंक से लौटते समय हुआ हमला

सूत्रों के अनुसार, युवती की शादी 27 मई को तय थी और वह अपने परिवार के लिए तैयारियों में जुटी थी। घटना के दिन वह आंखेपुर के एक बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर लौट रही थी, तभी गांव के समीप पहले से घात लगाए नकाबपोश हमलावरों ने तेजाब फेंककर फरार हो गए।

इलाज के दौरान युवती ने पुलिस को बयान दिया कि एक हमलावर ने तेजाब फेंकते समय कहा—"तू मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा!" हालांकि, चेहरा ढका होने के कारण युवती हमलावरों को पहचान नहीं पाई।

प्रेम-प्रसंग में लिया बदला, तीन गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता का करीब पांच वर्षों तक एक युवक राम जनम सिंह पटेल से प्रेम संबंध था। लेकिन युवती की शादी शेखर नामक युवक से तय हो चुकी थी, जो राम को स्वीकार नहीं था। शादी रोकने की नीयत से राम ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला करवाया।

अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने जानकारी दी कि मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर राम जनम सिंह पटेल, मनोज यादव और सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है और सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।