Movie prime

लुटेरी दुल्हन सहित छह आरोपियों की गिरफ्तारी, युवकों को शादी के नाम पर ठग कर हो जाते थे फरार

 
लुटेरी दुल्हन सहित छह आरोपियों की गिरफ्तारी, युवकों को शादी के नाम पर ठग कर हो जाते थे फरार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। लंका पुलिस ने सामने घाट मैदान से एक लुटेरी दुल्हन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अविवाहित युवकों को शादी के बहाने धोखा देकर उनसे पैसे हड़पने के मामले में शामिल थे।

पीड़ित घनश्याम, जो राजस्थान के पर्वबतसर के निवासी हैं, ने लंका थाना में शिकायत दर्ज कराई। घनश्याम के अनुसार, उनके मित्र सुमेर सिंह ने उन्हें एक लड़की से शादी करने के लिए राजी किया था। इस पर विश्वास कर घनश्याम वाराणसी पहुंचे और लड़की से मिलने के बाद शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद विदाई के समय लड़की अपने कथित भाई के साथ भाग गई और घनश्याम से एक लाख सत्रह हजार रुपये ठगकर ले गई।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह है, जो इस तरह की धोखाधड़ी करता था। यह गिरोह अविवाहित लड़कों को शादी के जाल में फंसाता, नकली रिश्तेदारों से मिलवाता और फिर शादी के बाद लड़की को स्टेशन पर बहाने से भगाकर पैसे हड़प लेता था। बाद में इन पैसों को आपस में बांट लिया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों में सुमेर सिंह (राजस्थान), अनील (कौशाम्बी), प्रसन कुमार (राजस्थान), विभा (बिहार), शोभा देवी (वाराणसी) और आसिया (वाराणसी) शामिल हैं। इनके पास से 4900 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

इस गिरफ्तारी में लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र, उप निरीक्षक अपराजित सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल दिव्यम त्रिपाठी और अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।