Movie prime

कूड़ा फेंकने को लेकर देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 
cc
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : आज़मगढ़ जिला में शुक्रवार की सुबह गजेंद्रपट्टी अजगरा गांव में एक मामूली विवाद खूनी रूप ले लिया। देवर द्वारा अपनी भाभी की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता शिवांगी सिंह, पत्नी शैलेश सिंह ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर बताया कि सुबह लगभग 6:25 बजे उनके देवर सतीश सिंह, उसकी पत्नी रीना सिंह और माता दुर्गावती सिंह घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए शिवांगी को घर से बाहर घसीटकर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उनकी कान की बाली टूट गई और हाथ, पैर व मुंह पर गंभीर चोटें आईं।

vv

शिवांगी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब देवर अपने घर के सामने झाड़ू लगाते हुए कूड़ा उनके घर की ओर फेंक रहा था। जब उनके बच्चों ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया, तो देवर ने उनका मोबाइल छीन लिया और उन पर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि देवर, उसकी पत्नी और सास ने मिलकर न केवल उन्हें पीटा, बल्कि बच्चों को भी मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के भाई संतोष सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 से इस तरह के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के छोटे-छोटे बच्चे घर में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पीड़िता की बेटी तृप्ति सिंह ने बताया कि वह सुबह अपनी मां को लंच तैयार करते देख रही थीं, तभी चाचा ने घर में घुसकर उन्हें खींचा और बुरी तरह पीटा।

vv

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है। पीड़िता को चोटें आई हैं और उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।