Movie prime

उड़ीसा से लाकर UP में सप्लाई! वाराणसी पुलिस और STF ने 107 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार 

वाराणसी में STF और कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.07 कुंतल गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार हुआ है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर पूर्वांचल में सप्लाई करता था।

 
वाराणसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: शहर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और कैंट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

1.07 कुंतल गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 55 लाख

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से कुल 1.07 कुंतल गांजा बरामद हुआ है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनके जरिए नेटवर्क संचालित होने की आशंका है।

हाईवे पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

यह कार्रवाई 26 अप्रैल की रात कैंट थाना क्षेत्र के वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर पुलवरिया पुल के पास की गई। एसटीएफ को लगातार सूचना मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से गांजे की बड़ी खेप लाकर पूर्वांचल के जिलों में खपाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ।

उड़ीसा से लाकर यूपी में करता था सप्लाई

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र निवासी अजय गिरी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर मऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। वह महीने में कई बार इस अवैध कारोबार को अंजाम देता था और इससे मोटा मुनाफा कमाता था।

NDPS एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश भी तेज कर दी गई है। जांच एजेंसियां अब इस गिरोह के अन्य लिंक और सप्लाई चेन को खंगाल रही हैं।