Cyber Crime: नोएडा में रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी के परिवार को 36 दिन तक बनाया डिजिटल बंधक, 3.21 करोड़ की ठगी
Aug 27, 2025, 13:30 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
Cyber Crime: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी सुबीर मित्रा, उनकी पत्नी केया मित्रा और बेटी मलोबिका मित्रा को 36 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 3.21 करोड़ रुपये की ठगी की। यह घटना नोएडा के सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार की है, जहां मलोबिका मित्रा ने मंगलवार को Cyber Crime थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मलोबिका के अनुसार, 18 जुलाई को उनके पिता सुबीर मित्रा को एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। Cyber Crime कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई (TRAI) का कर्मचारी बताते हुए धनशोधन के मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद जालसाजों ने खुद को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा का अधिकारी बताकर परिवार को गिरफ्तारी का डर दिखाया और डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इस दौरान परिवार को 36 दिनों तक मानसिक दबाव में रखकर 3.21 करोड़ रुपये ठग लिए गए।
पुलिस उपायुक्त (Cyber Crime) प्रीति यादव ने बताया कि साइबर अपराधियों ने पीड़ित परिवार को धनशोधन मामले में आरोपी बताकर डराया और ठगी की। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
