दिल्ली के सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला संचालक सहित दो दलाल गिरफ्तार
Oct 21, 2024, 15:46 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
नई दिल्ली I राजधानी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक सैलून में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में महिला संचालक और दो दलालों को गिरफ्तार किया है। सैलून से जबरन देह व्यापार में फंसी चार युवतियों को भी छुड़ाया गया है।
पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला संचालक शिल्पी और दलाल अमरजीत द्विवेदी तथा राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिपालपुर स्थित रेजिना यूनिसेक्स सैलून में युवतियों से जबरन अनैतिक गतिविधियां कराई जा रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें छुड़ाया।
