Movie prime

Deoria Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, शव ट्रॉली बैग में 50 किमी दूर फेंका

 
Deoria Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, शव ट्रॉली बैग में 50 किमी दूर फेंका
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

देवरिया I उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड (Murder) सामने आया है, जो मेरठ के सौरभ हत्याकांड की याद दिलाता है। मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी नौशाद अहमद (38) की उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। नाजायज संबंधों में बाधक बन रहे पति के शव को ट्रॉली बैग में भरकर 50 किलोमीटर दूर तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव के एक खेत में फेंक दिया गया।

खेत में ट्रॉली बैग से मिली लाश, पुलिस जांच में खुलासा
रविवार सुबह पकड़ी छापर पटखौली गांव में जितेंद्र गिरी गेहूं की फसल कटवाने खेत पहुंचे थे। उनकी नजर पास के मदन जायसवाल के खाली खेत में पड़े एक ट्रॉली बैग पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। तरकुलवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की और बैग खोला, जिसमें एक युवक की लाश मिली। शव के सिर पर धारदार हथियार से हमले (Murder) के निशान थे। बैग में मिले विदेशी सिमकार्ड, कागज की फोटोकॉपी और बारकोड से मृतक की पहचान नौशाद अहमद के रूप में हुई।

Deoria Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, शव ट्रॉली बैग में 50 किमी दूर फेंका

10 दिन पहले दुबई से लौटा था नौशाद
पुलिस जांच में पता चला कि नौशाद दुबई में नौकरी करता था और 10 दिन पहले ही घर लौटा था। शनिवार रात से वह घर से गायब था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस ने नौशाद की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने प्रेमी के साथ मिलकर Murder की बात कबूल की।

पुलिस ने शुरू की गहन जांच, प्रेमी फरार
ASP अरविंद वर्मा, CO सिटी संजय रेड्डी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। SP विक्रांत वीर ने बताया कि Murder नाजायज संबंधों के चलते की गई। आरोपी पत्नी से पूछताछ जारी है, जबकि उसका प्रेमी फरार है। पुलिस ने SOG समेत अन्य टीमों को फरार प्रेमी की तलाश में लगाया है।

गांव में फैली सनसनी, परिजनों से पूछताछ
ट्रॉली बैग में शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। रविवार शाम को पुलिस नौशाद के गांव पहुंची और देर रात तक परिजनों से पूछताछ की। नौशाद के पिता अली मुहम्मद ने बताया कि बेटा शनिवार रात से गायब था और उन्होंने रिश्तेदारों व दोस्तों से संपर्क किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।