धनतेरस पर डीसीपी वरुणा ने पकड़ी फर्जी विधानसभा पास लगी थार
Oct 29, 2024, 19:41 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी। धनतेरस के अवसर पर मंगलवार को डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा और एडीसीपी वरुणा सरवणन अपने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर रहे थे, जब उन्होंने अर्दली बाजार के पास एक काले शीशे वाली थार गाड़ी को देखा। गाड़ी पर विधानसभा सचिवालय का पास लगा हुआ था।
डीसीपी चंद्रकांत मीणा ने काले शीशे की वजह से गाड़ी को रुकवाया। जब उनसे पूछताछ की गई, तो उसमें सवार लोग गाड़ी किस विधायक की है, यह बताने में असफल रहे। प्रथम दृष्टया, गाड़ी पर लगा पास भी फर्जी प्रतीत हो रहा था। गाड़ी को सीज कर दिया गया है और इस मामले में कैंट थाने में एफआईआर दर्ज करने की सूचना है।
