Movie prime

कारगिल शहीद पार्क के पास फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, कई राज्यों में कर चुका है ठगी

कारगिल शहीद पार्क के पास फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, कई राज्यों में कर चुका है ठगी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Lucknow : राजधानी लखनऊ में पुलिस ने खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब झाड़ने वाले एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरभ त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो कई राज्यों के विभिन्न जिलों में ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

घटना मंगलवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र में कारगिल शहीद पार्क के पास की है, जहां पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी ने खुद को IAS अधिकारी बताकर दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस को उसकी बातों पर संदेह हुआ और जब गहन पूछताछ की गई, तो पूरा मामला फर्जीवाड़े का निकला।

कारगिल शहीद पार्क के पास फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, कई राज्यों में कर चुका है ठगी

पुलिस ने आरोपी IAS के पास से डिफेंडर, फॉर्च्यूनर और इनोवा सहित कुल 6 चार पहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें से कई गाड़ियों पर लगे पास और दस्तावेज भी फर्जी पाए गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सौरभ त्रिपाठी ने खुद को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बताकर न केवल लोगों को ठगा, बल्कि कई जगह रसूख का फायदा उठाकर अवैध लाभ भी उठाया है।

कारगिल शहीद पार्क के पास फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, कई राज्यों में कर चुका है ठगी

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और उसने किन-किन राज्यों में यह ठगी की वारदातें की हैं।