Movie prime

गाजीपुर: होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
 

 
गाजीपुर: होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

गाजीपुर: गाजीपुर के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के गेट पर शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में होटल मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नकाबपोश बदमाशों ने पहले से घात लगाकर उन पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10:45 बजे चार संदिग्ध युवक होटल के गेट पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले गार्ड से 16 बीयर की मांग की और बाद में 8 बीयर और मंगवाई। भुगतान के लिए उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट का बहाना बनाया और गार्ड को मैनेजर से क्यूआर कोड लाने के लिए अंदर भेज दिया।

इसी दौरान विनीत राय होटल से घर जाने के लिए बाहर निकले, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब से की गई गोलीबारी में विनीत राय की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने होटल के सुरक्षाकर्मी पर भी फायरिंग की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बचकर अंदर भाग गया।

घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, प्रॉपर्टी विवाद और रंगदारी जैसे एंगल से जांच शुरू की है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।