Movie prime

जौनपुर : युवक को फोन कर घर से बुलाया, रास्ते में मारी गोली, हालत नाजुक

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजार में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। टेंट हाउस संचालक के भतीजे धीरज यादव (22) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बेहद गंभीर होने पर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

देवरिया निवासी राजेंद्र यादव का भतीजा धीरज मुंबई में काम करता है और इन दिनों अपने घर आयोजित शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। परिजनों के अनुसार बुधवार रात धीरज के फोन पर किसी का कॉल आया, जिसके बाद वह घर से बाहर निकला। कुछ देर बाद सूचना मिली कि मुजार गांव के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी है।

एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सिकरारा निवासी राजा पासी और उसके साथियों पर धीरज को गोली मारने का संदेह जताया गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों की तहरीर पर राजा पासी सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त अवैध असलहा भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने मछलीशहर थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।