जौनपुर में जमीन विवाद में 16 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने की कार्रवाई
Oct 30, 2024, 16:16 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
जौनपुर I उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक जमीन विवाद के चलते 16 वर्षीय युवक अनुराग यादव को पड़ोसियों ने तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी जौनपुर, डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा. अजय पाल शर्मा ने बयान जारी किया। आईपीएस अजय पाल शर्मा ने बताया कि यह जमीनी विवाद का मामला है। उन्होंने कहा, "मैं और डीएम साहब मौके पर हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। दबिश दी गई है और दबिश में आलाकत्ल बरामद किया गया है।" इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
