Movie prime

जौनपुर : खेतासराय में पीएनबी बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 82 लाख रुपये महिला मित्र के खाते में किए थे ट्रांसफर

 
जौनपुर : खेतासराय में पीएनबी बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 82 लाख रुपये महिला मित्र के खाते में किए थे ट्रांसफर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

जौनपुर। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की खेतासराय शाखा में 82 लाख रुपये की जालसाजी के मुख्य आरोपी, पूर्व कैशियर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे स्थित आजाद नहर पुलिया के पास उस वक्त हुई जब आरोपी भागने की योजना बना रहा था। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है।

दिसंबर 2022 में हुआ था करोड़ों का घोटाला

दिसंबर 2022 में पीएनबी खेतासराय शाखा में दो करोड़ रुपये के घोटाले ने पूरे पूर्वांचल में हड़कंप मचा दिया था। इस घोटाले का मास्टरमाइंड ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व कैशियर राकेश कुमार को बताया गया है। सरकार द्वारा बैंकों के विलय के दौरान यह शाखा पीएनबी में शामिल हो गई थी। इसके बावजूद आरोपी कैशियर अपनी पुरानी शाखा में ही तैनात रहा।

उपभोक्ताओं की रकम महिला मित्र के खाते में भेजी

जांच में सामने आया कि आरोपी जनता के खातों से रकम निकालकर अपनी महिला मित्र के खाते में ट्रांसफर करता था। इस धोखाधड़ी का खुलासा होते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सफलता पर जिलेभर में तारीफ हो रही है।