Jaunpur : प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को कमरे में दफनाकर ऊपर लगवाए टाइल्स
Mumbai/ Jaunpur : मुंबई के नाला सोपारा इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को उसी कमरे में दफन कर उसके ऊपर टाइल्स लगवा दीं। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद महिला उसी कमरे में बेड लगाकर आराम से रह रही थी। कुछ ही दिनों बाद वह प्रेमी और बेटे के साथ फरार हो गई।
झांसी से मुंबई और फिर रिश्तों का कत्ल
उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur) जिले के बक्शा थाना क्षेत्र स्थित अभयचंद पट्टी गांव निवासी विजय चौहान की शादी सात साल पहले चमन चौहान से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई शिफ्ट हो गए थे। वहां नाला सोपारा में किराए पर कमरा लेकर वे साथ रहते थे और उनका पांच साल का बेटा भी है।
Jaunpur : मनगढ़ धाम से लौटते समय सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुंबई में ही चमन की नजदीकी बिहार निवासी मोनू प्रजापति से बढ़ने लगी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़े होने लगे। एक दिन दोनों ने मिलकर विजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
Jaunpur : सिम लेने गई 19 साल की युवती लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता, तलाश में जुटी पुलिस
शव को तीन टुकड़ों में काटकर कमरे में दफनाया
एक रात मोनू और चमन ने मिलकर विजय की बेरहमी से हत्या कर दी और शव के तीन टुकड़े करके कमरे के फर्श में दफना दिया। उसके ऊपर टाइल्स लगवाकर बेड रख दिया गया, जहां दोनों आराम से रहते रहे। कुछ दिनों बाद चमन बेटे और प्रेमी के साथ फरार हो गई।
भाई की पड़ताल से खुला राज
मुंबई में ही रह रहे विजय के छोटे भाई अखिलेश चौहान को शक हुआ तो वह सोमवार को भाई के कमरे पर पहुंचा। बदबू और शक के आधार पर उसने टाइल्स हटवाईं, तो फर्श के नीचे से विजय के शव के टुकड़े बरामद हुए।
सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी प्रेमी और महिला की तलाश जारी है।
