Movie prime

Jaunpur: महिला ने घर बुलाकर युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

 
Jaunpur: महिला ने घर बुलाकर युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सरपतहा थाना क्षेत्र के ढकहा गांव में एक शादीशुदा महिला ने मंगलवार की देर रात गांव के ही 22 वर्षीय युवक को अपने घर बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और वह वर्तमान में वाराणसी के अस्पताल में भर्ती है।

Jaunpur पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला दो बच्चों की मां है और घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने युवक को घर बुलाने के बाद अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिसकी चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने घायल युवक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर Jaunpur के सरपतहा थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया, "मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। घायल का इलाज वाराणसी में जारी है और हम पूरी जांच कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि हमले के पीछे का असली कारण पूछताछ के दौरान ही सामने आएगा।