RK नेत्रालय और मातृभूमि सेवा ट्रस्ट का संयुक्त प्रयास: 11 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, बांटी गई दवाइयां और चश्मे
Dec 28, 2024, 17:47 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
वाराणसी। आर के नेत्रालय और मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से 11 मरीजों के मोतियाबिंद का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया। इस कार्यक्रम में मरीजों को न केवल ऑपरेशन की सुविधा दी गई, बल्कि उन्हें दवाइयां और चश्मा भी प्रदान किया गया।
यह निःशुल्क सेवा पिछले 12 वर्षों से लगातार चल रही है और आज भी इसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है।
डॉक्टर आर के ओझा के आर्थिक समर्थन और मार्गदर्शन से आर के नेत्रालय की समर्पित टीम ने यह कार्य उत्साह और जिम्मेदारी के साथ किया। हर वर्ष सैकड़ों मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन और इलाज यहां किया जाता है।
