कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 11 साल की जुड़वा बेटियों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट
Apr 19, 2026, 09:58 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
कानपुर के किदवई नगर इलाके में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।
घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट की है। दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, आरोपी शशि रंजन मिश्रा पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) है और परिवार के साथ फ्लैट में रहता था। परिवार में पत्नी रेशमा क्षेत्री, 11 साल की जुड़वा बेटियां रिद्धी और सिद्धी तथा 6 साल का बेटा शामिल हैं।
रविवार सुबह करीब 4:30 बजे पत्नी रेशमा ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो फ्लैट के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था—दोनों बच्चियों के शव जमीन पर पड़े थे और घर में खून फैला हुआ था। आरोपी पिता शवों के पास बैठा मिला, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है, लेकिन आरोपी अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।