मार दिया इसे, जो करना हो कर लो...मां की पिटाई का विरोध पड़ा भारी, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
Jun 8, 2026, 11:30 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार इलाके में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। नशे में धुत बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की घरेलू गैस सिलेंडर से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक खून से लथपथ भाई को सड़क पर घसीटकर ले आया और लोगों के सामने चिल्लाते हुए बोला, "इसे मार डाला, जिसे जो करना हो कर ले।"
मामला जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-3 का है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय आर्यन मिश्रा के रूप में हुई है, जो एक बीज भंडार में काम करता था। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई अभिषेक मिश्रा (24) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
नशे में अक्सर करता था मारपीट
मृतक के पिता रामानंद मिश्रा ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अभिषेक किसी प्रकार का काम नहीं करता था और नशे का आदी था। नशे की हालत में वह अक्सर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था।
रविवार सुबह भी उसने पहले अपने पिता के साथ मारपीट की, जिसके बाद वह किसी तरह खुद को बचाकर छत पर चले गए। बाद में जब रामानंद अपनी पत्नी के साथ बाजार जाने के लिए निकले, तो अभिषेक ने अपनी मां मंजू मिश्रा की पिटाई शुरू कर दी और सड़क पर उन्हें लात-घूंसों से मारने लगा।
मां को बचाने आया था छोटा भाई
मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। इसी दौरान छोटे भाई आर्यन ने मां के साथ हो रही मारपीट का विरोध किया। विरोध से नाराज अभिषेक ने पहले उससे बहस की और फिर दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच सड़क पर काफी देर तक झगड़ा और हाथापाई हुई। लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कर दिया। अभिषेक को घर के अंदर भेज दिया गया, जबकि आर्यन को पड़ोस के एक मकान में ले जाया गया।
सिलेंडर से किया जानलेवा हमला
कुछ देर बाद दोनों फिर आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभिषेक के सिर पर उस समय गुस्सा इस कदर सवार था कि उसने घरेलू गैस सिलेंडर उठाकर आर्यन के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से आर्यन मौके पर ही गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया।
इतना ही नहीं, आरोपी ने घायल भाई की टांग पकड़कर उसे सड़क तक घसीटा और लोगों के सामने हत्या करने की बात कहने लगा।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के चाचा परमानंद और मोहल्ले के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर हालत में आर्यन को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी अभिषेक मिश्रा को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना के बाद शोक और सनसनी का माहौल है।