Movie prime

Lucknow: मां ने प्रेमी संग मिलकर की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, पति को फंसाने की थी साजिश

 
Lucknow: मां ने प्रेमी संग मिलकर की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, पति को फंसाने की थी साजिश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 6 वर्षीय मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी 36 घंटे तक शव के पास ही मौजूद रहे और हत्या की सूचना पुलिस को जानबूझकर देरी से दी। इस दौरान मां ने अपने पति को फंसाने की साजिश भी रची।

हत्या के बाद पति पर लगाया झूठा आरोप

आरोपी महिला रोशनी खान ने अपनी बेटी सोना की हत्या रविवार को ही कर दी थी, लेकिन सोमवार रात 3 बजे Lucknow पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में तेज बदबू फैली हुई थी और शव में कीड़े लग चुके थे। रोशनी ने बेटी की हत्या का आरोप अपने पति शाहरूख पर लगाया, लेकिन शव की हालत देखकर पुलिस को शक हुआ।

प्रेमी उदित से पूछताछ में हुआ खुलासा

Lucknow पुलिस ने जब प्रेमी उदित जायसवाल को थाने बुलाकर पूछताछ की तो वह टूट गया और पूरी सच्चाई उगल दी। उसने स्वीकार किया कि उन्होंने रविवार को ही मिलकर सोना की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी 36 घंटे पहले हुई हत्या की पुष्टि हुई है। शव सड़ चुका था, इसलिए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखा है।

बेटी के पेट पर बैठकर दबाया गला

Lucknow पुलिस जांच में सामने आया कि रोशनी कई महीनों से अपने पति शाहरूख को फंसाने की साजिश रच रही थी। वह मौके की तलाश में थी। रविवार को जब शाहरूख घर आया और झगड़ा हुआ, उसके बाद वह चला गया। इसके बाद रोशनी ने सो रही बेटी के पेट पर बैठकर उसका गला दबा दिया। सोना के नाक से खून बहने लगा, फिर भी रोशनी नहीं रुकी और हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव के सामने पार्टी भी की

रोंगटे खड़े कर देने वाली बात ये है कि हत्या के बाद रोशनी और उदित ने शव के सामने बैठकर पार्टी भी की। पुलिस पूछताछ में रोशनी ने बताया कि वह अपने पति शाहरूख से छुटकारा पाना चाहती थी और उसे जेल भिजवाने के लिए उसने यह खौफनाक साजिश रची।

आरोपी गिरफ्तार

Lucknow पुलिस ने सबूतों के आधार पर रोशनी खान और उदित जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है और सभी तथ्य सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।