Movie prime

लखनऊ : अवैध संबंध के आड़े रही थी सास, बहू ने रोटी में जहर देकर उतारा मौत के घाट

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
लखनऊ: राजधानी के काकोरी क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी बहू ने ही जहर देकर की थी। मामला Lucknow के काकोरी थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमगंज गांव का है, जहां शांति देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब पुलिस पूछताछ में बहू शालिनी (26) ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

रोटी में मिलाया जहर

पुलिस के अनुसार, शालिनी ने 5 अप्रैल को आटे में कीटनाशक मिलाकर रोटी बनाई, जिसे खाने के बाद शांति देवी की तबीयत बिगड़ गई और 24 घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

पूछताछ में शालिनी ने बताया कि उसका अपने सगे भांजे करन (24) के साथ प्रेम संबंध था। सास शांति देवी को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और वह दोनों को मिलने-जुलने से रोकती थीं। इसी बात से नाराज होकर उसने सास को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पहले भी की थी हत्या की कोशिश

शालिनी ने कबूल किया कि 10 दिन पहले भी उसने चाय में जहर मिलाकर सास को मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय शांति देवी बच गई थीं।

आरोपी फरार, पुलिस तलाश में

इस मामले में करन की भूमिका भी सामने आई है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं, शांति देवी के शव को कब्र से निकालकर विसरा जांच के लिए भेजा गया है।

परिवार में ऐसे बढ़ा विवाद

शांति देवी के बेटे मनोज की शादी 4 साल पहले शालिनी से हुई थी। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन करन के घर आने के बाद स्थिति बदल गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह विवाद हत्या तक पहुंच गया।