Movie prime

महिला अपराध के मामले में शिवपुर पुलिस की संवेदनहीनता, न्याय के लिए भटकता पीड़ित परिवार

 
महिला अपराध के मामले में शिवपुर पुलिस की संवेदनहीनता, न्याय के लिए भटकता पीड़ित परिवार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में महिला अपराध के एक गंभीर मामले में पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई है। 13 साल की बच्ची के साथ 37 वर्षीय अशरफुल नामक व्यक्ति, जिसे वह चाचा कहती थी, उसने संबंध बनाने की कोशिश की। बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी, जिसके बाद जब परिजनों ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने गालियां दीं और मारपीट पर उतर आया।

आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट भी की और जब परिजनों ने पुलिस को कॉल किया, तो उसने उनका मोबाइल तोड़ दिया। इस घटना की लिखित शिकायत कांशीराम चौकी में दी गई लेकिन तत्कालीन चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने आरोपी की आवभगत करते हुए पीड़ित पक्ष को मोबाइल के टूटने की बात पर ही सीमित रहने को कहा। न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार ने ADCP महिला अपराध ममता रानी से गुहार लगाई। ADCP के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता की मां को धमकाते हुए उपनिरीक्षक राहुल सिंह ने कहा कि उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

आखिरकार, पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से फिर गुहार लगाई। ADCP महिला अपराध ने बयान दर्ज कर थाना प्रभारी शिवपुर उदयवीर सिंह को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। लेकिन थाना प्रभारी ने VIP प्रोग्राम का हवाला देते हुए FIR दर्ज नहीं की। अब पीड़िता और उसका परिवार न्याय की उम्मीद में दर-दर भटक रहा है।