Movie prime

वाराणसी में चलती ट्रेन में हत्या, जम्मू-तवी एक्सप्रेस से यात्री का शव ट्रैक पर फेंका

 
murder
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
वाराणसी में सोमवार को चलती ट्रेन में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जम्मू-तवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की बदमाशों ने हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। घटना मुगलसराय और वाराणसी रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है।

रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या किस वजह से की गई।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद रेलवे प्रशासन और जीआरपी में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास के स्टेशनों और ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और ट्रेन के कोचों की जांच भी की जा रही है।

गौरतलब है कि ट्रेन में हत्या की यह दो दिनों के भीतर दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार को एक पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उसका शव भी रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने रेल यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।