Movie prime

चंदौली में किशोर की हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी बिहार से गिरफ्तार

 
चंदौली में किशोर की हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी बिहार से गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi/ Chandauli : चंदौली पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹50 हजार के इनामी आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। थाना सैयदराजा पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में वांछित अभियुक्त मंगरू मुसहर को कैमूर (बिहार) से स्थानीय पुलिस की मदद से दबोचा गया।

चोरी का विरोध करने पर किशोर की हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार, 14/15 दिसंबर 2025 की रात थाना सैयदराजा क्षेत्र में चोरी की घटना के दौरान विरोध करने पर एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

सर्विलांस इनपुट पर बिहार में दबिश

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सर्विलांस इनपुट के आधार पर बिहार में दबिश दी। कैमूर जनपद में स्थानीय पुलिस के सहयोग से 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मंगरू मुसहर पुत्र सूर्यनाथ मुसहर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी के दौरान विरोध होने पर उसके एक साथी ने किशोर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

तीन आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।