मंडुआडीह थाना पुलिस ने तस्करी के लिए जा रही 40 पेटी शराब की बरामद, एक गिरफ्तार
Oct 27, 2024, 19:52 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
वाराणसी। मंडुआडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय और उनकी टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ककरमत्ता ओवरब्रिज के पास एक टाटा मैजिक से 40 पेटी शराब बरामद की, जो तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस शराब की तस्करी सब्जी की आड़ में की जा रही थी, जो बिहार तक पहुंचाई जा रही थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और तस्करों के अन्य नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
