काशी विश्वनाथ मंदिर के पास से पुलिस ने 8 दलालों को किया गिरफ्तार, VIP दर्शन कराने झांसा देकर करते थे ठगी
Updated: Mar 2, 2026, 09:56 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी। वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन और वीआईपी रूट के नाम पर श्रद्धालुओं से धन उगाही करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मंदिर परिसर के आसपास सक्रिय होकर दर्शन को आसान कराने का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठ रहे थे।
वीआईपी दर्शन का झांसा देकर करते थे ठगी
जानकारी के मुताबिक, ये युवक श्रद्धालुओं को वीआईपी रूट से जल्दी दर्शन कराने का लालच देते थे। रुपये लेने के बाद कई बार उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो जाते थे। विरोध करने पर कुछ श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की भी शिकायत सामने आई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई और मंदिर परिसर के आसपास से सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।
शिकायत के बाद खुला मामला
चौक थाना में लगातार दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार की सूचनाएं मिल रही थीं। रविवार को भी एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती स्तर पर मामला टालने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में संबंधित दरोगा ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में सुगम दर्शन के नाम पर अवैध वसूली की बात सही पाई गई।
सभी आरोपी वाराणसी के निवासी
चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी वाराणसी के ही निवासी हैं। पुलिस ने मुरलीधर पांडे, रितेश पांडे, रामबाबू पांडे, विजय तिवारी, हर्ष पांडे, काजू पांडे, विनायक पांडे और आकाश पांडे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
दलालों के खिलाफ चलेगा अभियान
पुलिस का कहना है कि मंदिर परिसर में सक्रिय ऐसे दलालों और ठगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दर्शन व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे।