प्रयागराज: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, अतीक गैंग से जुड़े लोगों पर FIR
Apr 9, 2026, 09:43 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
प्रयागराज। शहर में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब करेली थाना क्षेत्र के बिस्मिल्ला चौराहे के पास एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के लिए दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और बेहद करीब से गोली मारकर फरार हो गए।
मृतक की पहचान ऐनुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद इरफान (47) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इरफान शाम करीब 6:30 बजे अपने घर से महज 250 मीटर दूर चाय पी रहे थे, तभी बदमाशों ने उनके सीने के बाईं ओर गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
इरफान के परिवार में पत्नी मंगरुल निशा, दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन SRN अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बेसुध हो गए। परिवार का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर इरफान की हत्या क्यों की गई। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
अतीत का कनेक्शन
पुलिस जांच में सामने आया है कि इरफान पहले माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के ड्राइवर रह चुका था। बाद में उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू कर दिया था। चश्मदीदों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अंधीपुर की ओर फरार हो गए।
जमीन विवाद में हत्या की आशंका
मामले में मृतक के बड़े बेटे मोहम्मद आमिर की तहरीर पर करेली थाने में FIR दर्ज की गई है। इसमें अतीक के करीबी बताए जा रहे चकिया निवासी आसिफ दुर्रानी, उसके भाई राशिद और अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन लोगों का इरफान के साथ जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जो हत्या की वजह बन सकता है।
पुलिस के अनुसार, आसिफ दुर्रानी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह अतीक गैंग से जुड़ा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
करेली थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि इरफान के कुछ दोस्तों और करीबियों से भी उनके संबंधों में खटास थी, जिसे लेकर पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है।
फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।