Movie prime

जौनपुर में दूल्हे के हत्यारोपी रवि यादव का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में ढेर

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

जौनपुर में दूल्हे की हत्या के मामले में फरार चल रहे 1 लाख के इनामी आरोपी रवि यादव को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर रात करीब 3 बजे खेतासराय थाना क्षेत्र में हुआ। रवि यादव (28) पर 1 मई को दूल्हे Azad Bind की हत्या का आरोप था। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी दुल्हन के ममेरे भाई प्रदीप बिंद का दोस्त था और लव मैरिज का विरोध कर रहा था।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार रविवार रात खेतासराय क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे निर्माणाधीन बाइपास की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घायल रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

SHO घायल, सिपाही की जान बची

मुठभेड़ में थाना प्रभारी के हाथ में गोली लग गई। वहीं एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस के मुताबिक रवि यादव के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

1 मई को दूल्हे की हुई थी हत्या

यह सनसनीखेज वारदात 1 मई की रात हुई थी। Saraikhwaja थाना क्षेत्र के बडऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के बेटे आजाद बिंद की बारात बीबीपुर गांव जा रही थी। आजाद पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता था। बारात के दौरान उसकी कार सड़क किनारे रुकी थी। तभी अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने कार का शीशा खटखटाया और शीशा खुलते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गंभीर रूप से घायल आजाद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुल्हन ने लगाया था ममेरे भाई पर आरोप

दुल्हन Soni Bind ने पुलिस को बताया था कि उसका और आजाद का प्रेम संबंध था और दोनों परिवारों की सहमति से शादी हो रही थी। उसने आरोप लगाया कि उसका ममेरा भाई प्रदीप बिंद इस शादी के खिलाफ था और कई बार उसे आजाद से बात करने से रोक चुका था।

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रदीप के दोस्त भोले राजभर ने दूल्हे की लोकेशन आरोपियों को भेजी थी। इसके बाद रवि यादव और प्रदीप ने वारदात को अंजाम दिया।

अब तक 13 गिरफ्तार

पुलिस इस मामले में अब तक आरोपियों को पनाह देने और मदद करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।