Movie prime

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने नोएडा से आरोपी को किया गिरफ्तार

 
सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने नोएडा से आरोपी को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मंगलवार, 29 अक्टूबर को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के पब्लिक रिलेशंस ऑफिस के फोन पर दी गई। मुंबई पुलिस ने धमकी देने के आरोप में नोएडा से मोहम्मद तैयब नामक शख्स को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और आरोपी का लोकेशन ट्रैक कर उसे दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 39 से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तैयब ने कुछ पैसों के लिए धमकी भरा मैसेज भेजा था, हालांकि अब तक की जांच में किसी बड़े गैंगस्टर से उसका कोई संबंध नहीं मिला है।

फिलहाल, मुंबई और नोएडा पुलिस इस मामले में संयुक्त पूछताछ कर रही है और आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि आरोपी से कड़ी पूछताछ के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।