सोनभद्र : पॉक्सो एक्ट के आरोपी को म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sonbhadra : पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना म्योरपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को पॉक्सो (POCSO) एक्ट से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे, अभियुक्त ओम प्रकाश पनिका (32 वर्ष) पुत्र स्व. राम खेलावन, निवासी ग्राम कुदरी, थाना म्योरपुर, को हनुमान मंदिर के पास यात्री शेड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 140/2025, धारा 75, 352, 351(3), 115(2), 65(1), 78 BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं 7/8, 11(4)/12, 3/4(2) के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:
- थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे
- हेड कांस्टेबल प्रदीप राय
- कांस्टेबल रामजीत बिंद
पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
