Movie prime

Sonbhadra Murder : सोते समय बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार और गोली से किया वार

 
Sonbhadra Murder : सोते समय बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार और गोली से किया वार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Sonbhadra Murder : शाहगंज थाना क्षेत्र के मरांची गांव में मंगलवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब घर में सो रहे एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या (Sonbhadra Murder) कर दी गई। हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर गोली मारकर उसकी जान ले ली। मृतक की पहचान 55 वर्षीय अमरनाथ यादव के रूप में हुई है।

परिवार वालों के अनुसार, रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे और अमरनाथ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पहले धारदार हथियारों से वार किया गया और फिर उन्हें गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शाहगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस हत्याकांड में दो संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

गांव में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।