Movie prime

Triple Murder in Ghazipur : जमीन विवाद में बेटे ने की मां, पिता और बहन की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से काट डाला

 
Triple Murder in Ghazipur  : जमीन विवाद में बेटे ने की मां, पिता और बहन की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से काट डाला
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Triple Murder in Ghazipur : गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात (Triple Murder in Ghazipur) सामने आई। जमीन के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब एक 35 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां, पिता और बहन की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी। इस ट्रिपल मर्डर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी बेटा अभय वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

Triple Murder in Ghazipur : पारिवारिक रंजिश ने ली खूनी मोड़

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शिवराम यादव (70), उनकी पत्नी जमुनी देवी (65) और बेटी कुसुम (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले शिवराम ने अपनी बेटी कुसुम के नाम 15 बिस्वा जमीन कर दी थी, जिससे बेटा अभय नाराज चल रहा था।

Triple Murder in Ghazipur  : जमीन विवाद में बेटे ने की मां, पिता और बहन की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से काट डाला

ग्रामीणों ने बताया कि कुसुम की पहली शादी करीब 15 साल पहले हुई थी, लेकिन पति ने उसे छोड़ दिया था। बाद में उसकी दूसरी शादी हुई, पर वह फिर मायके लौट आई और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। अभय को यह सब नागवार गुजर रहा था और जब पिता ने बहन को जमीन दी, तो उसका गुस्सा और भड़क गया।

कुल्हाड़ी से किया हमला, मौके पर हुई मौत

रविवार सुबह घर में जमीन को लेकर फिर कहासुनी (Triple Murder in Ghazipur) हुई, और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अभय ने आवेश में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और मां, बहन और पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। तीनों को उसने दौड़ा-दौड़ाकर मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी और अभय फरार हो गया था।

प्रशासनिक अमला मौके पर, जांच जारी

ट्रिपल मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी डॉ. ईराज राजा, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और सीओ सिटी शेखर सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

पुलिस जमीन विवाद को मुख्य कारण मानकर जांच कर रही है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी तहकीकात की जा रही है।

गांव में पसरा सन्नाटा

तीन लोगों की दर्दनाक मौत से डिलिया गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग इस खौफनाक वारदात से स्तब्ध हैं। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार में अक्सर विवाद होते रहते थे, लेकिन कोई नहीं सोच सकता था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा।