Movie prime

Vadodara Car Accident: जान्हवी कपूर ने वडोदरा सड़क हादसे पर जताई नाराजगी

 
Vadodara Car Accident: जान्हवी कपूर ने वडोदरा सड़क हादसे पर जताई नाराजगी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वडोदरा I गुजरात के वडोदरा (Vadodara) में गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे (Car Accident) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। करेलीबाग इलाके में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे पांच लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चला रहा 20 वर्षीय रक्षित चौरसिया 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहा था। नियंत्रण खोने के बाद उसकी कार राहगीरों को रौंदती चली गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद आरोपी कार से बाहर निकला और चिल्लाने लगा, एक और राउंड! यह सुनकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

https://twitter.com/CMReportCard_/status/1900510930758185263?t=AvorOeamkrTlG7ND2p3PLw&s=19

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने इस कार एक्सीडेंट घटना पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, यह बेहद डराने वाला और गुस्सा दिलाने वाला है। यह सोचकर ही मन खराब हो जाता है कि कोई इंसान इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकता है। वह नशे में था या नहीं, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और लोग उनकी बात से सहमति जता रहे हैं।

इस बीच, 15 मार्च को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रक्षित चौरसिया ने सफाई दी कि वह नशे में नहीं था। उसने हादसे का दोष एक सड़क के गड्ढे और एयरबैग पर डालते हुए कहा, चौराहे के पास एक गड्ढा था, जिसे पार करने की कोशिश में मेरी कार आगे चल रहे स्कूटर से टकरा गई। उसी समय कार का एयरबैग खुल गया, जिससे मुझे कुछ दिखाई नहीं दिया और यह दुर्घटना हो गई।

हालांकि, पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और यह जांचने के लिए मेडिकल टेस्ट कराया कि वह नशे में था या नहीं। फिलहाल, जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

https://benarasglobaltimes.com/rashifal-horoscope-today-15-march-2/