Movie prime

वाराणसी : लालपुर-पांडेयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पहड़िया मंडी के पास से 88 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: लालपुर-पांडेयपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 88 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

..

56 पैकेट गांजा और बोलेरो वाहन बरामद

यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम नीतू कादयान के निर्देशन में की गई उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहड़िया मंडी गेट नंबर-01 के पास सीआरपीएफ कैंप के पीछे एक बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में गांजा रखा गया है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो (नंबर JH10 BJ 7297) की तलाशी ली, जिसमें से कुल 56 पैकेट में 88 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा वाहन से ₹200 नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

डीसीपी ने बताया, पुलिस ने मौके से कपिलदेव सिंह (उम्र 46 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तरी दिल्ली में रह रहा था। वहीं एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश कि जा रही है।

बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका

डीसीपी क्राइम ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब सप्लाई चेन को तोड़ने और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

इस मामले में मुकदमा संख्या 105/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 और आईपीसी की धारा 336(3) के तहत कार्रवाई की गई है।

इस ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम के कई अधिकारी व जवान शामिल रहे।