Movie prime

वाराणसी: सुंदरपुर में चल रहा था सेक्स रैकेट! पुलिस रेड में 4 युवक-2 युवतियां पकड़े गए

वाराणसी के सुंदरपुर इलाके में SOG-2 और चितईपुर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 4 युवक और 2 युवतियों को हिरासत में लिया गया। मौके से आपत्तिजनक सामान और दवाएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 
सुंदरपुर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी:  सुंदरपुर इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। SOG-2 और चितईपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 4 युवक और 2 युवतियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। यह कार्रवाई दीपक सिंह नामक व्यक्ति के मकान में की गई, जो सन फ्लॉवर अकादमी के पास स्थित है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान और शक्तिवर्धक दवाएं भी मिली हैं। सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

खबर अभी अपडेट की जा रही है...