Movie prime

वाराणसी : आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या का खुलासा, पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी ने मिलकर उतारा था मौत के घाट, किया ये चौंकाने वाला खुलासा

 
....
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी पुलिस ने शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या का शुक्रवार शाम खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक मोहित यादव और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में वारदात को स्वीकार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मोहित और मृतका के बीच कई सालों से अवैध संबंध थे। मोहित ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से महिला से दूरी बनाना चाहता था, लेकिन वह उसे जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव डालती थी। मोहित ने पुलिस को बताया कि महिला बार-बार उसे बुलाती थी, मना करने पर धमकी देती थी और संबंध बनाने के लिए पैसे भी ऑफर करती थी। लगातार टॉर्चर और दबाव से परेशान होकर उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

कैसे हुई हत्या?

एडीसीपी नीतू कादयान के अनुसार, आरोपी मोहित ने पहले महिला का गला काटा, फिर उसका सिर कुचला। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों पति-पत्नी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ब्लेड और बट्टा बरामद कर लिया है।

200 सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता

क्राइम ब्रांच टीम ने घटना के बाद अलग-अलग स्थानों से 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फोरेंसिक क्लू की मदद से पुलिस को अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर दोनों को लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गहने और नकदी भी चोरी की

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के पास से: महिला के लगभग 2 लाख रुपये के गहने और 73,000 रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। ये सभी सामान आरोपी हत्या के बाद महिला के घर से चोरी कर ले गए थे। वारदात के बाद मोहित ने अपने कपड़े भी बदल लिए थे ताकि पहचान न हो सके।

कबूल किया अपराध

पूछताछ में मोहित ने बताया कि मृतका उसके पीछे पड़कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। उससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर यह कदम उठाया। पुलिस आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे कार्रवाई के लिए अदालत में पेश कर रही है।