Movie prime

वाराणसी: भेलूपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बाइक चोर, चोरी की दो गाड़ियां बरामद

 
vv
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भेलूपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर दो चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी बब्बल मिश्रा (22 वर्ष), निवासी दुर्वासा का पुरा, थाना अदलहट, मिर्जापुर है।

कैसे पकड़ा गया चोर?

अस्सी घाट से गुरुवार को UP 54 AK 5564 नंबर की HF डिलक्स बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। इसके आधार पर थाना भेलूपुर में मु.अ.सं. 454/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और आज तड़के करीब 4 बजे अस्सी नाला के पास से आरोपी को चोरी की बाइक और एक अन्य स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

v

बरामद वाहन

- बाइक – HF डिलक्स (काला रंग), नंबर UP 54 AK 5564

- स्कूटी – एक्टिवा 3G (ग्रे रंग), नंबर UP 65 CC 4452

दोनों वाहन चोरी की निकलीं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में सुधीर कुमार त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी,दिवेश,अवधेश कुमार,सूरज भारती और संदीप कुमार शामिल हुए।