Movie prime

सनी बनकर की दोस्ती, निकला फैज! शादी का झांसा, धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेलने का आरोप

वाराणसी में पश्चिम बंगाल की युवती ने युवक पर फर्जी पहचान बताकर शादी का झांसा देने, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
 कैंट थाना
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की एक युवती ने आदमपुर निवासी युवक और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को 'सनी मिश्रा' बताया, शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उसे देह व्यापार में धकेलने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में हुई थी मुलाकात

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2020 में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के दौरान उसकी मुलाकात आदमपुर निवासी मोहम्मद फैज से हुई थी। आरोप है कि फैज ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर खुद को 'सनी मिश्रा' बताया और दोस्ती बढ़ाई। कुछ समय बाद उसने शादी का भरोसा देकर युवती को वाराणसी बुलाया।

होटल में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

युवती का आरोप है कि वाराणसी आने के बाद फैज उसे एक होटल में ले गया, जहां नशीला पदार्थ या शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने चोरी-छिपे अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में जब युवती को उसकी वास्तविक पहचान का पता चला और उसने शादी की बात की, तो आरोपित ने निकाह के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी।

विरोध पर ब्लैकमेल और देह व्यापार में धकेलने का आरोप

एफआईआर के अनुसार, युवती द्वारा विरोध करने पर फैज ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद फैज और उसके भाई इब्राहिम ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया और विभिन्न होटलों में ग्राहकों के पास भेजने लगे। युवती का दावा है कि ग्राहकों से मिलने वाली रकम आरोपित अपने QR कोड के जरिए बैंक खातों में मंगवाते थे।

फुलवरिया में किराये के मकान में रखा

पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे अपने घर नहीं ले गया, बल्कि फुलवरिया क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर वहीं रखता था। उसने कई बार शादी की बात उठाई, लेकिन हर बार धर्म परिवर्तन और निकाह की शर्त रखी गई।

नकदी और जेवर चोरी करने का भी आरोप

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में फुलवरिया स्थित किराये के मकान से करीब 20 ग्राम सोने के कंगन, घरेलू सामान और 25 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपितों की तलाश जारी

कैंट थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।