Movie prime

रिश्तों को किया तार-तार: वाराणसी में नशेड़ी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 
आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही 9 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कक्षा 4 में पढ़ने वाली बच्ची 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर में सो रही थी। उसकी मां उस समय छत पर थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत पिता ने बच्ची के साथ जबरन गलत काम किया।

घटना के बाद बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को पूरी बात बताई। यह सुनकर मां तुरंत थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था।

रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को सारनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए पूरी कार्रवाई की जा रही है।