Movie prime

Varanasi : फेसबुक ग्रुप में चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर करना पड़ा भारी, चौक पुलिस ने दबोचा

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। काशी जोन पुलिस को चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में बड़ी सफलता मिली है। चौक पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नाबालिग से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो और अन्य अश्लील सामग्री शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरताज अहमद उर्फ राजू (42) निवासी हड़हा, चौक के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने फेसबुक मैसेंजर के एक ग्रुप में नाबालिग से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो और अन्य अश्लील वीडियो प्रसारित किए थे। मामले की जानकारी सामने आने के बाद साइबर प्रभारी सौरभ शाही की तहरीर पर थाना चौक में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने बुधवार की दोपहर करीब 1:10 बजे आरोपी को मिन्ने खां मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सौरभ शाही समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।