Movie prime

Varanasi: अंग्रेजी शराब और बीयर की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

 
CC
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार को इंग्लिशिया लाइन स्थित नेहरू मार्केट से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से अवैध शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद की गई। थाना सिगरा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मन्नू यादव (उम्र 37 वर्ष) है, जो मूल रूप से ग्राम दोपही अगरौली, थाना हल्दी, जिला बलिया का निवासी है और वर्तमान में दुकान नं. 32ए, इंग्लिशिया लाइन, वाराणसी पर रह रहा था।

बरामद माल:

- 37 बोतल अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 6.660 लीटर)

- 38 केन बियर (कुल मात्रा 19 लीटर)

- कुल बरामद मात्रा: 25.66 लीटर

- ₹2,540 नकद

V

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू मार्केट में एक व्यक्ति कार्टून और लाल बोरी में शराब और बियर लेकर ऊंचे दामों पर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रात के समय चोरी-छिपे महंगे दामों पर शराब और बियर बेचता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मु.अ.सं. 0444/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश और काशी जोन के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। थाना सिगरा पुलिस ने कहा कि इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गिरफ्तारी व कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

- संजय कुमार मिश्र — प्रभारी निरीक्षक, थाना सिगरा

- उ.नि. दुर्गा प्रसाद

- म.उ.नि. कुसुम जायसवाल

- हे.का. जितेन्द्र सिंह

- का. मृत्युंजय सिंह

- का. नीरज मौर्या

- का. चिन्ताहरण तिवारी

- का. जटाशंकर पाण्डेय

- का. धनंजय