वाराणसी : शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार, सारनाथ पुलिस की कार्रवाई
Varanasi : सारनाथ थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर सारनाथ थाना पुलिस टीम ने प्रशांत कुमार (26 वर्ष) पुत्र रामसागर, निवासी जाल्हुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से रात करीब 9:40 बजे गिरफ्तार किया।
क्या है पूरा मामला
पीड़िता ने 12 मार्च 2026 को थाना सारनाथ में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रशांत कुमार ने उससे शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए शारीरिक संबंध बनाए और उसे गर्भवती कर दिया। आरोप है कि बाद में आरोपी ने कहीं और शादी तय कर ली। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा अपने दोस्त से जान से मरवाने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0 0127/2026 के तहत धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल लल्लन यादव और कांस्टेबल मुन्ना यादव शामिल रहे।
