वाराणसी पुलिस और गो-तस्करों में मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, 8 गोवंश बरामद
Varanasi News: वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। रमना लौटूवीर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रुकने को कहा, लेकिन चालक गाड़ी घुमाकर भागने लगा। आगे रास्ता बंद होने पर वह फंस गया। पुलिस ने जब गाड़ी में बैठे लोगों से सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी में 8 गोवंश बरामद किए हैं। एडीसीपी काशी सरवणन टी ने बताया कि ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत वाराणसी पुलिस हाईवे पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है, ताकि पशु तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाया जा सके।
एडीसीपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस को एक टूटी हुई नंबर प्लेट वाली गाड़ी आती दिखी, तो उसे रोका गया पर तस्कर गाड़ी घुमाकर भागने लगे। तस्करों ने पुलिस फर फायरिंग किया, तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक तस्कर विपिन कुमार शर्मा (निवासी सुजानगंज, जौनपुर) के पैर में गोली लग गई।
घायल तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेज दिया। वहीं, मौके से उसके नाबालिग साथी अमन यादव को भी पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगी की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
