Movie prime

वाराणसी के रेनबो गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 3 युवतियां, होटल संचालक समेत 7 गिरफ्तार

वाराणसी के लंका स्थित रेनबो गेस्ट हाउस में एसओजी टीम ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने 3 युवतियों, होटल संचालक, ग्राहक और 2 दलालों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया। गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई और मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

 
रेनबो गेस्ट हाउस
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: लंका थाना क्षेत्र स्थित नगवां के रेनबो गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी-2 टीम और एसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में हुई छापेमारी में तीन युवतियों, एक ग्राहक, होटल संचालक और दो दलालों समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसके बाद एसीपी अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में एसओजी टीम सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंची और रिसेप्शन पर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में ही होटल संचालक ने युवतियों की मौजूदगी और अवैध गतिविधियों की पुष्टि कर दी।

इसके बाद टीम ने गेस्ट हाउस के कमरों की तलाशी ली। एक कमरे का ताला खुलवाने पर युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में मौजूद लोग ग्राहकों को लाने वाले दलाल निकले।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इंडियन और रशियन युवतियों का लालच देकर बुलाया जाता था। पुलिस ने जब होटल के रजिस्टर की जांच की तो उसमें युवतियों की कोई एंट्री दर्ज नहीं मिली। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने सीज कर लिया है।

पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार युवतियों में दो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, जिन्हें कुछ दिन पहले ही वाराणसी लाया गया था, एक युवती लखनऊ की है। पुलिस सभी आरोपियों को लंका थाने ले आई, जहां एसओजी दरोगा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।