Movie prime

वाराणसी : कोचिंग संचालक पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ और वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

 
FIR
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने कोचिंग संचालक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि कोचिंग संचालक ने पढ़ाई के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जब उसने कोचिंग छोड़ दी तो वह आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

पढ़ाई के दौरान बनाई आपत्तिजनक वीडियो

छात्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह दौलतपुर, पहाड़िया इलाके में स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती थी। कोचिंग संचालक अमित कुमार उस पर शुरुआत से ही गलत नजर रखता था और कई बार उसके साथ छेड़छाड़ करता था।

छात्रा के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली।

कोचिंग छोड़ने के बाद भी करता रहा परेशान

पीड़िता ने बताया कि बदनामी के डर से उसने कोचिंग जाना बंद कर दिया। इसके बाद भी आरोपी रास्ते में रोककर उसे परेशान करने लगा और दोबारा कोचिंग आने के लिए दबाव बनाने लगा।

छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराता है और रास्ते में रोककर मारपीट भी करता है। इससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामले में लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी कोचिंग संचालक अमित कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(2) और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।