Movie prime

वाराणसी: चोरी के आरोपी को सारनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Varanasi: थाना सारनाथ पुलिस ने चोरी के मामले में विवेक वर्मा (29) को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 20 नवंबर को चन्द्रा चौराहा के पास आरोपी को पकड़ा गया।
 
f
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : थाना सारनाथ पुलिस ने चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में टीम ने विवेक वर्मा को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त विवेक वर्मा, पुत्र शिवजी, निवासी गौसपुर, जनपद गाजीपुर और वर्तमान पता तिसरीया मोड़, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र लगभग 29 वर्ष, को 20 नवंबर 2025 को सुबह करीब 11.30 बजे कबाड़ की दुकान, चन्द्रा चौराहा से पकड़ा गया।

f

गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का तांबा और ₹1,580 नकद बरामद किया गया। आरोपी पर पहले से दर्ज मु0अ0सं0-0564/2025, धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस थाना सारनाथ का मामला भी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई चोरी, लूट और नकबजनी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण और फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें।

थाना सारनाथ के थानाध्यक्ष शिवानन्द सिसौदिया और उपनिरीक्षक शिवनरायण सिंह ने गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका निभाई।