Movie prime

UP कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की हत्या मामले में 6 टीमें गठित- CCTV से आरोपियों की तलाश तेज

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। मामूली विवाद के बाद हुई वारदात में पुलिस ने 6 टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 
वाराणसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने सनसनी फैला दी। मामूली विवाद के बाद हुई इस वारदात में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 विशेष टीमें गठित कर दी हैं।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि घटना के पीछे प्रारंभिक तौर पर छात्रों के बीच मामूली कहासुनी सामने आई है, जो बाद में खूनी झड़प में बदल गई। मौके से पुलिस को तीन खोखे बरामद हुए हैं, जबकि फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

घटना के बाद पुलिस ने कॉलेज परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। DVR को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वहीं, एक आरोपी की पहचान मंजीत सिंह (चांदमारी, वाराणसी) के रूप में की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में और कितने लोग शामिल थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गोली लगने की सटीक जानकारी सामने आएगी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है और कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।