वाराणसी: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सिंधोरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Nov 21, 2025, 20:05 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी: थाना सिंधोरा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण और बाद में इनकार कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी राकेश कुमार, पुत्र अनिल प्रसाद, निवासी ग्राम घोड़दौड़ (थाना चन्दवक, जौनपुर), ने पीड़िता से शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया, लेकिन जब युवती ने शादी पर जोर दिया तो आरोपी मुकर गया और धमकियाँ देने लगा।
शिकायत पर थाना सिंधोरा में मुकदमा अपराध संख्या 203/2025 धारा 69/351(2) बीएनएस में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए 21 नवंबर 2025 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चारू तिराहा के पास से आरोपी राकेश कुमार को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।
