Chennai : IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 50 रनों से मात देकर(CSK vs RCB) बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ RCB ने चेपॉक स्टेडियम (Chepauk Stadium) में 17 साल बाद पहली बार CSK को हराया। रजत पाटीदार (51) और टिम डेविड (22) की पारियों की बदौलत RCB ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में CSK 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। जोश हेजलवुड (3 विकेट) और यश दयाल (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी ने CSK की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।

CSK की ओर से रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी ने पारी की शुरुआत की। लेकिन जोश हेजलवुड ने पहले ओवर में ही राहुल त्रिपाठी (5) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (0) को आउट कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने दीपक हुड्डा (4) को पवेलियन भेजकर CSK को बैकफुट पर धकेल दिया। सात ओवर के बाद स्कोर 40/3 था।

रचिन रवींद्र (41) और सैम करन (8) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन लियाम लिविंगस्टोन ने करन को आउट कर CSK को चौथा झटका दिया। यश दयाल ने रचिन और इम्पैक्ट प्लेयर शिवम दुबे (19) को लगातार दो गेंदों पर आउट कर CSK की हार लगभग तय कर दी। CSK का स्कोर 80/6 था।

रविचंद्रन अश्विन (11) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। महेंद्र सिंह धोनी के मैदान पर उतरते ही चेपॉक स्टेडियम गूंज उठा। लेकिन जोश हेजलवुड ने रवींद्र जडेजा (25) को आउट कर CSK को आठवां झटका दिया। हालांकि, जडेजा ने IPL में 3000 रन और 100 विकेट पूरे करने का बड़ा रिकॉर्ड बनाया।
धोनी ने अंतिम ओवर में क्रुणाल पांड्या पर दो छक्के और एक चौका जड़कर 30 रन (16 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

मुख्य आकर्षण :-

- रचिन रवींद्र: 41 (31 गेंद, 5 चौके)
- महेंद्र सिंह धोनी: 30 (16 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के)
- जोश हेजलवुड – 3 विकेट
- यश दयाल – 2 विकेट
- लियाम लिविंगस्टोन – 2 विकेट
RCB ने 2008 के बाद पहली बार चेपॉक में CSK को हराया। इस जीत के साथ RCB ने लगातार दो मैच (KKR और CSK) जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।
