Movie prime

डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya दो दिवसीय आज आएंगे वाराणसी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 
डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya दो दिवसीय आज आएंगे वाराणसी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Keshav Prasad Maurya Varanasi Visit : उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) शुक्रवार से दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। उनका आगमन शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे निर्धारित है। बनारस प्रवास के दौरान वे पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

शाम 4 बजे वे बाबतपुर स्थित होटल 'बनारस किला' के उद्घाटन समारोह और वहां आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद पांडेयपुर स्थित एक अन्य होटल में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

डिप्टी सीएम (Keshav Prasad Maurya) शुक्रवार की रात सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह वे काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन के उपरांत वे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

डिप्टी सीएम के इस दौरे को पार्टी संगठन और प्रशासनिक समीक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।